Humaira Mushtaq: 13 साल की उम्र में पिता को खोया पर हिम्मत ना हारी, आज कार रेसिंग की दुनिया में भारत का नाम कर रही रोशन

Source: Navbharat Times

महज 4 साल की उम्र में कार से लगाव और फिर बढ़ते उम्र के साथ स्पीड के प्रति जुनून और दीवानगी ने जम्मू-कश्मीर की हुमैरा मुश्ताक को गो-कार्टिंग से कार रेसिंग की दुनिया में एक ऐसा नाम बना दिया, जिसने पुरुषवादी सोच के साथ ही विपरीत हालातों से लड़ना सीखा और आज देश में अपना नाम रोशन करने के साथ ही विदेशों में कार रेसिंग में भारत का नाम रोशन कर रही है। आइए, आपको हुमैरा मुश्ताक की एक ऐसी कहानी बताते हैं, जो प्रेरणादायी है।

Humaira Mushtaq: कहते हैं कि कामयाबी के रास्ते में मजबूरियां, लाचारी और बेबसी जैसे शब्द दम तोड़ देते हैं और हुनर हो तो फिर कोई भी बाधा सफलता पाने से रोक नहीं सकती। कार रेसिंग की दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रही हुमैरा मुश्ताक की कहानी कुछ ऐसे ही शब्दों से होते हुए हिम्मत और जज्बे को ऐसे परिभाषित करती है कि जानने वाले इस 25 साल की लड़की के फैन हो जाते हैं।

Share your love