Humaira Mushtaq: कश्मीर की घाटियों से ग्लोबल रेस ट्रैक तक, देश का नाम रोशन कर रही हुमैरा मुश्ताक

कश्मीर की रहने वाली हुमैरा मुश्ताक जिन्होंने कुछ अलग करने की चाह और देश का नाम रोशन करने के लिए रेसिंग ट्रैक को चुना जो देश का नाम भी रोशन कर रही है।कश्मीर की रहने वाली हुमैरा मुश्ताक जिन्होंने कुछ अलग करने की चाह और देश का नाम रोशन करने के लिए रेसिंग ट्रैक को चुना जो देश का नाम भी रोशन कर रही है। हुमैरा मुश्ताक ब्रिटिश एंड्योरेंस चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भारत की पहली और एकमात्र महिला रेसर हैं। इसके साथ ही यह इस नवंबर 2024 में मध्य-पूर्व में होने वाले जीटी रेस का भी भाग ले रही हैं।

हुमैरा मुश्ताक को रेसिंग जैसे रोमांच भरे खेल का शौख बचपन में लगा। अन्तराष्ट्रीय रेसिंग ट्रैक का हिस्सा बनने के बारे अपने को बताते हुए हुमैरा मुश्ताक ने कहा, “मैं चार साल की थी जब मुझे पहली बार कारों से प्यार हुआ। कश्मीर के एक पारंपरिक मुस्लिम परिवार में पली-बढ़ी किसी लड़की के लिए यह एक अप्रत्याशित शुरुआत थी, जहां लड़कियों को पारंपरिक भूमिकाओं से बाहर निकल कर अपनी मर्जी की जिंदगी जीने के लिए शायद ही कभी प्रोत्साहित किया जाता था। इस तरह के सपनों को पूरा करने के लिए परिवार से मंजूरी लेना भी आसान नहीं होता है। मैं घर पर टीवी के अलग अलग चैनलों पर काफी अधिक रेसिंग देखती थी, और जब मेरी उम्र के ज्यादातर बच्चे खिलौनों से खेल रहे होते थे, तो मैं खुद को उन तेज कारों के पहिए के पीछे स्टीयरिंग पकड़े हुए रेसट्रैक पर सभी को पीछे छोड़ने की कल्पना करती थी।”

Share your love